{"_id":"680a96db8866b12c91052971","slug":"division-of-city-and-christianola-feeder-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-540800-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सिटी और ईसाईटोला फीडर का विभाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सिटी और ईसाईटोला फीडर का विभाजन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। आरडीएसएस योजना में भले ही बिजली सुधार कार्य कराया जा रहा हो, लेकिन यह कार्य भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मुुन्नालाल और नगरा उपकेंद्र से निकले सिटी और ईसाईटोला फीडरों के विभाजन का कार्य किया गया। इससे क्षेत्र के कई इलाकों की बिजली 3 से 4 घंटे तक बाधित रही। करीब 10 हजार की आबादी बगैर बिजली के परेशान होती रही। बाद में बिजली आने पर ही उन्होंने राहत की सांस ली।

भीषण गर्मी में इन दिनों बिजली की जबरदस्त मांग है। इसका असर यह है कि उपकेंद्रों पर लोड बढ़ गया है और आपूर्ति देना सामान्य दिनों की अपेक्षा मुश्किल हो रहा है। सुधार के नाम पर शट डाउन होने से भीषण गर्मी में दिन-दिन भर गुल हो रही बिजली लोगों को परेशान कर रही है। बृहस्पतिवार को सिटी फीडर के विभाजन का कार्य किया गया। यह कार्य पिछले कई दिनों से जारी है।
विज्ञापन