फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Divine and grand Ganga Aarti will be held at Antia Pond.

Jhansi News: आंतिया तालाब पर होगी दिव्य व भव्य गंगा आरती

Mon, 26 Feb 2024 01:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 26 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Divine and grand Ganga Aarti will be held at Antia Pond.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। सनातन समाज का सम्मेलन रविवार को एक विवाहघर में हुआ। इसमें 27 फरवरी को आंतिया तालाब पर हरिद्वार व बनारस की तर्ज पर शाम छह बजे से दिव्य, भव्य वृहद गंगा आरती करने का निर्णय लिया गया। दोपहर में मुरली मनोहर मंदिर में मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो नगर भ्रमण कर आंतिया तालाब पर पहुंचेगी।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि रामभक्त, गंगा सेविका व अध्यक्ष यूडीएल अखिल भारतीय सोशल चैरिटेबल ट्रस्ट हरिप्रिया भार्गव और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष जयदीप खरे रहे।अध्यक्षता राजेंद्र सिंह कुशवाहा प्रांत सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में कई असंभव लगने वाले कार्यों को संभव करके दिखाया है। जो उनके असाधारण व्यक्तित्व को दर्शाता है। सम्मेलन का संचालन उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी (जीतू) ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह राजावत, वीरेंद्र सिंघल, संदीप गोस्वामी, रवि राय, भारती, अनीता चौरसिया, बलवीर कुशवाहा, प्रभात सोनी, संगीता शर्मा, वंदना पुरवार, प्रदीप त्रिपाठी, निलय बोस, अनुपम शुक्ला, प्रवीण अग्रवाल, अशोक सरवरिया, अशोक अग्रवाल, अरविंद तिवारी, रंजना उपाध्याय, मनोज रेजा, संजय शर्मा, सुनीता राय, गीता सहारिया, नीरज रायकवार, शिवम सोनी, मनीष गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed