{"_id":"648dfbaa4146d90b5c08b726","slug":"district-planning-13-members-nominated-for-eight-posts-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-117631-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना : आठ पदों पर 13 सदस्यों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना : आठ पदों पर 13 सदस्यों ने किया नामांकन
विज्ञापन
- 25 जून को होगा चुनाव, 262 मतदाता करेंगे मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला योजना समिति के आठ सदस्य चुने जाने के लिए शनिवार को नामांकन हुआ। इस दौरान नगर निकाय के 13 सदस्यों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। चुनाव 25 जून को होगा। इसमें 262 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में जिला योजना समिति के सदस्य पदों के नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान अनारक्षित वर्ग की तीन सीटों पर अमित कुमार, आकाश गुप्ता, विजय व संजीव गुप्ता ने नामांकन दाखिल किए। जबकि, अनारक्षित वर्ग (महिला) की एक सीट पर दो नाम निर्देशन पत्र भारती और ममता देवी के जमा हुए। अनुसूचित जाति (महिला) की दो सीटों पर भारती और रश्मि अहिरवार ने पर्चे भरे। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक सीट पर कमलदीप और सुलेमान अहमद मंसूरी ने नामांकन किया। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) की एक सीट पर तीन नामांकन कुंती देवी, क्रांति व रजनी देवी के आए। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। 21 जून को उम्मीदवारों को नाम वापसी को मौका दिया जाएगा।
निर्विरोध निर्वाचन में फंसा पेच
झांसी। जिला योजना समिति के अनुसूचित जाति (महिला) के आरक्षित दो सीटों पर दो नामांकन भारती अहिरवार व रश्मि अहिरवार के दाखिल हुए, बावजूद निर्विरोध निर्वाचन नहीं हो पाया। दरअसल, नियमानुसार एक निकाय से एक सदस्य ही चुना जाना है। जबकि, इस सीट पर नामांकन करने वालीं दोनों उम्मीदवार झांसी नगर निगम से हैं। ऐसे में दोनों को ही चुनाव लड़ना होगा और ज्यादा वोट हासिल करने वाले उम्मीदवार को विजयी माना माना जाएगा। इसके अलावा गरौठा के भी दो लोगों ने नामांकन किया है।