फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Distressed by his wife's inability to live with him, the man hanged himself; they had married two years earlier.

Jhansi News: पत्नी के साथ न रहने से आहत युवक ने फंदा लगाया, दो साल पहले हुई थी शादी

Fri, 06 Mar 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Distressed by his wife's inability to live with him, the man hanged himself; they had married two years earlier.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



मुस्तरा निवासी भूपेंद्र उर्फ रानू अहिरवार (22) शादी-ब्याह के समारोहों में मिठाई बनाने का काम करता था। उसके भाई घनश्याम अहिरवार ने बताया कि भूपेंद्र की शादी मई 2024 में हुई थी। कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन करीब तीन महीने पहले उसकी पत्नी घर में रखे करीब पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर किसी अन्य युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन




इसकी सूचना भूपेंद्र ने नवाबाद थाने में दी थी। पुलिस ने करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी को बरामद कर लिया था। थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन महिला ने भूपेंद्र के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। उसने अपने माता-पिता के साथ जाने से भी मना कर दिया था। परिजनों के मुताबिक, इस घटना के बाद से भूपेंद्र मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। बुधवार को उसने होली भी नहीं खेली और कहा कि वह ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने जा रहा है। शाम को घर लौटने के बाद वह कमरे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात में भोजन के लिए बुलाने पर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो भूपेंद्र का शव रस्सी से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




भूपेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed