फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute while eating food in dhaba, BDC member's bike burnt

Jhansi News: ढाबे में खाना खाने के दौरान विवाद, फूंकी बीडीसी सदस्य की बाइक

Mon, 18 Dec 2023 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dispute while eating food in dhaba, BDC member's bike burnt
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा के डगरवाह गांव के पास हाइवे पर बने गोविंद ढाबे में खाना खाने के दौरान बीडीसी सदस्य संतोष यादव का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। आक्रोशित युवकों ने ढाबे के बाहर खड़ी बीडीसी सदस्य की बाइक में आग लगा दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डगरवाह गांव से बीडीसी सदस्य संतोष यादव अपने दोस्त के साथ शनिवार देर-रात गोविंद ढाबे पर खाना खाने गए थे। उसी दौरान गांव के लखपत यादव एवं भागवत यादव भी पहुंच गए। वह लोग भी अपने दोस्तों के साथ खा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग शराब के नशे में थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। गाली-गलौच होने के साथ ही मारपीट होने लगी। हंगामा होने पर ढाबे में अफरातफरी मच गई। उसी दौरान युवकों ने बीडीसी सदस्य संतोष की बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। थोड़ी ही देर में बाइक धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed