फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute happened outside the wedding house, one injured, condition is serious

Jhansi News: विवाह घर के बाहर हुआ विवाद, एक घायल, हालत गंभीर

Fri, 30 May 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute happened outside the wedding house, one injured, condition is serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। मोंठ थाना इलाके के एक विवाह घर के बाहर बुधवार की रात कुछ लोगों में जमकर विवाद हुआ। तब पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया, लेकिन इसके बाद सुबह फिर झगड़ा हो गया। इस बीच कुछ लोगों ने बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
चिरगांव के ग्राम करगुवां के लड़की पक्ष ने बुधवार को मोंठ के एक विवाह घर में शादी समारोह का आयोजन किया था। बरात ग्राम बचावली से आई हुई थी। शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोगों के बीच बुधवार की रात विवाह घर के बाहर गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने पर झगड़ा कर रहे लोग मौके से भाग गए। इसके बाद सुबह फिर से कुछ लोग आए और गाली-गलौज करते हुए विवाह घर के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने करगुवां निवासी नारायण सिंह यादव के साथ जमकर मारपीट कर दी। इसके अलावा उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख मारपीट करने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। घायल नारायण सिंह को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोंठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि मारपीट और कारों में तोड़फोड़ की सूचना प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। विवाह घर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जरिये मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed