{"_id":"615376638ebc3e613c35d2d4","slug":"displeasure-among-people-due-to-dumping-of-garbage-in-residential-area-jhansi-news-jhs2054382159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय इलाके में कूड़ा डालने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय इलाके में कूड़ा डालने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम बिजौली इलाके में क्रसर की गहरी खंतियों में शहर का निकला कूड़ा डंप कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे शहर का निकला कूड़ा नगर निगम यहां डंप कर रहा है। इसमें अस्पतालों से निकला मेडिकल वेस्ट भी शामिल है। यह कचरा खत्म हो चुकी क्रेसर की गहरी खंतियों में डंप हो रहा है। इससे आसपास के इलाके में बेहद दुर्गंध रहती है। पानी भर जाने से यह क्रसर बंद की जा चुकी हैं। कूड़ा डंप होने से भूजल भी प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है यहां से उनके घरों में आने वाला पानी भी दूषित हो चुका है। उस पानी को पीने में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कई बार निगम प्रशासन से इसकी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा, शफीक अहमद, युसूफ, अनिल रिछारिया, सचिन श्रीवास, अमित त्रिपाठी, मनीष, अरविंद बबलू समेत अन्य उपस्थित थे।
नगर आयुक्त ने लिया जायजा
पिछले कई दिनों से शिकायत मिलने के बाद आज नगर आयुक्त अवनीश राय ने भी वहां का जायजा लिया। उन्होंने कूड़ा डंप किए जाने वाली जगहें भी देखीं। क्षेत्रीय पार्षद गायत्री आर्दश गुप्ता ने नगर आयुक्त को यहां हो रही समस्या के बारे में बताया। नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को प्रतिदिन वहां कार्बो फिनाइल के छिड़काव के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, संपत्ति प्रभारी एनएन वाजपेई, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रघुराज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।