फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Disillusioned with elephant, Sitaram riding a bicycle

हाथी से मोह भंग, साइकिल पर सवार हुए सीताराम

Thu, 11 Nov 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Disillusioned with elephant, Sitaram riding a bicycle
झांसी। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों से जुडे़ लोगों की आस्थाएं भी बदलने लगी हैं। बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके और प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देकर दूसरे स्थान पर रहे सीताराम कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सदस्यता ली।
विज्ञापन

बुधवार को सीताराम कुशवाहा अपने समर्थकों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचे। उनकी पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई और उन्होंने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट की। सीताराम कुशवाहा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी लोगों के सुख- दुख से दूर होती जा रही है। जनता बहुत परेशान है, लेकिन बसपा उनकी लड़ाई नहीं लड़ना चाह रही है। जबकि, समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। इसलिए वह बसपा से नाता तोड़कर सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। उनके साथ आए तमाम समर्थकों ने भी समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर बसपा छोड़कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नीरज अग्रवाल, विजय प्रताप सिंह उर्फ बच्चा सिंह, पूर्व पार्षद मुकेश राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व पार्षद चंद्रभान आदिम, पूर्व पार्षद जमील भूरे एडवोकेट, भाईचारा समिति के पूर्व मंडल संयोजक जितेंद्र सिंह कुशवाहा, सचिन शर्मा, रामसेवक कुशवाहा, ललित कुशवाहा, बीकेडी के पूर्व महामंत्री रामप्रकाश कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, बृजेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, अजय सूद, जिला पंचायत सदस्य बृजेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लगाए जा रहे टिकट मिलने के कयास
राजनीति के जानकार समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद सीताराम कुशवाहा के विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगा रहे हैं। वह दो बार झांसी सदर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और दोनोें ही बार वे दूसरे नंबर पर रहे थे। ऐसे में उनके सपा से चुनाव लड़ने के आसार हैं। सीताराम कुशवाहा चालीस साल से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह पहले कांग्रेस में थे और इसके बाद 2012 में बसपा में आए व विधानसभा झांसी से चुनाव लड़ा। इसके बाद 2017 में भी विधानसभा का चुनाव लड़ा। दोनो ही बार वे दूसरे स्थान पर रहे। समाजसेवी के तौर पर उनका लंबा इतिहास है।

सीताराम कुशवाहा को बसपा से दो बार विधानसभा चुनाव लड़वाया। वह फिर से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने आवेदन भी दिया था। मैने उनसे कहा कि पार्टी हाईकमान से बात करेंगे, अन्य आवेदन पत्रों पर भी विचार किया जाएगा। लेकिन वह टिकट देने के आश्वासन पर अड़ गए। जब उन्हें आश्वासन नहीं मिला तो वे चले गए। समाजवादी पार्टी में केवल टिकट का झुनझुना पकड़ाया जा रहा है। चुनाव के बाद सपा में बहुत घमासान होगा, क्योंकि पार्टी ने और भी कई लोगों को टिकट देने का आश्वासन देकर पार्टी में शामिल किया है।
- लालाराम अहिरवार,
मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी चित्रकूट मंडल, बीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed