फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   disha ki baithak

दिशा की बैठक में निशाने पर रहे एनएचएआई, बीएसएनएल विभाग

Sat, 30 Apr 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
disha ki baithak
झांसी। विकास भवन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि योजनाएं गुणवत्ता सहित समय से पूरी हों। एमएसएमई के जरिए क्षेत्र में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं हैं। बैठक में 43 एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान एनएचएआई, बीएसएनएल विभाग जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने एनएचएआई के कार्य की समीक्षा की और कामकाज पर असंतोष जताया। एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय ने कहा कि एनएचएआई पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदने की एनओसी नहीं दे रहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बीएल सिंह ने एनएचएआई द्वारा पीडब्ल्यूडी की सड़कों को डैमेज कर उन्हें ठीक न कराने की शिकायत की। मंत्री ने संयुक्त टीम द्वारा जांच करने के निर्देश दिए। सदर विधायक रवि शर्मा ने कानपुर-बाईपास पर हो रही दुर्घटनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोछाभांवर वाले पुल को पैरामेडिकल पुल से जोड़ दिया जाए तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने एनएचएआई के चार स्थान जहां सबसे ज्यादा दुर्घटना होती है, उन पर साइन बोर्ड लगाने का सुझाव दिया। कहा कि दिगारा में पांच स्थान हैं, जहां अब तक 500 लोगों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बीएसएनएल की समीक्षा के दौरान अब तक किए गए कार्यों पर भी केंद्रीय राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को फाइबर ऑप्टिकल से जोड़ने का काम लंबित न हो। सदर विधायक ने कहा कि उद्योग नीति के तहत लगाए गए उद्योग को आज तक किसी भी योजना अथवा छूट का लाभ नहीं मिला है। यदि यही स्थिति रही तो क्षेत्र में कैसे उद्योग स्थापित होंगे। मेयर रामतीर्थ सिंघल ने भी ग्रोथ सेंटर में पर्याप्त सुविधाएं न होने से उद्योग स्थापित न होने की जानकारी दी। कहा कि जो उद्योग स्थापित हैं, उनके उत्पाद को बीएचईएल ने बैन करते हुए इकाई को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत एरच नगर पंचायत द्वारा नक्शा पास कराने के लिए 1400 रुपये लिए जा रहे हैं। पूर्व बैठक में यह राशि लाभार्थी को वापस देने के आदेश हुए थे मगर अब तक वापस नहीं की गई। उन्होंने गरौठा क्षेत्र में सोलर पार्क बनाने में ली गई भूमि के संबंध में बताया कि जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई है, उस परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने क्षेत्र में खेत तालाब योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बड़ागांव क्षेत्र में खेत तालाब कम खोदे गए, जिससे योजना का लाभ सही ढंग से पात्र किसानों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं, डीएम ने खनिज क्षेत्र से प्रभावित गांव के 44 स्कूलों में लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। सीडीओ शैलेष कुमार ने कहा कि झांसी में 75 अमृत सरोवर का लक्ष्य तय किया गया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, भारती आर्य, बीएसएनएल उप महाप्रबंधक महेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed