फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Disaster response center will be built near Para Medical College in Jhansi.

Jhansi News: झांसी में पैरा मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा डिजॉस्टर रिस्पॉंस सेंटर

Wed, 29 Nov 2023 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Disaster response center will be built near Para Medical College in Jhansi.
एक हजार वर्गमीटर में होगा निर्माण, शासन ने दी सहमति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड में भी कई दफा प्राकृतिक आपदा तबाही मचा चुकी है। भारी बरसात के चलते जब बांधों से पानी छोड़ा जाता है तो नदियां उफन जाती हैं और कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं। ऐसे हालातों से तत्काल निपटा जा सके इसके लिए शासन ने झांसी में डिजॉस्टर रिस्पॉंस सेंटर बनाने का फैसला किया है। पैरा मेडिकल कालेज के पास सेंटर का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए एक हजार वर्गमीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है और शासन की ओर से भी इसकी सहमति दे दी गई है। पहले शासन स्तर से सेंटर की स्थापना के लिए कलक्ट्रेट या कमिश्नरी के आसपास जमीन मांगी गई थी। लेकिन यहां कहीं उपलब्ध ही नहीं हो सकी थी।

डिजॉस्टर रिस्पॉंस सेंटर में यह होगा
झांसी। डिजॉस्टर रिस्पॉंस सेंटर में सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं अन्य केंद्रों व एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने के लिए संचार केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा इसमें प्रशिक्षण केंद्र भी होगा, जिसमें आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर व सामुदायिक सहभागिता केंद्र भी बनाए जाएंगे। सेंटर में आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने, खोज व बचाव के उपकरणों की भी व्यवस्था होगी। सेंटर के जरिये आपदा से निपटने के लिए स्थानीय विशेषज्ञाें से भी समन्वय बनाया जाएगा। बता दें कि बुंंदेलखंड दैवी आपदाग्रस्त इलाका माना जाता है, ऐसे में यह सेंटर यहां उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन


जमीन का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसका लाभ पूरे बुंदेलखंड को मिलेगा। आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित किए जा सकेंगे। - वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed