फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dirtyness in thapak bagh jhansi

लॉकडाउन में सफाई व्यवस्था हुई लॉक

Sat, 04 Apr 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
dirtyness in thapak bagh jhansi
थापक बाग की नालियों की सफाई नही होने से नालियां जाम।
झांसी। लॉकडाउन के दौरान एक ओर नगर निगम सफाई और फॉगिंग कराने के दावे कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर महानगर के तमाम इलाके ऐसे हैं, जहां सफाई व्यवस्था लॉक हो गई है। थापकबाग क्षेत्र में नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, तो कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नालों का निर्माण ठीक से नहीं होने से क्षेत्र में जलभराव होता है। साथ ही कई जगहों पर सड़क जर्जर हो चली है। नगर निगम को क्षेत्र के लोगों की समस्या दूर करने की फुरसत नहीं है।
विज्ञापन

लोगों को कोरोना वायरस से दूर रखने के लिए सफाई को सबसे अहम माना गया है, लेकिन महानगर में तमाम जगहों पर सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। थापक बाग क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही शीतल कॉलोनी के पास नालों का निर्माण नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहता है। इसके चलते सड़क में गड्ढे हो गए हैं। लोग कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में कूड़ा उठाया जाने लगा है, लेकिन इसके नाम पर महज औपचारिकता पूरी की जा रही है। पुलिया के पास से कूड़ा उठाने के बाद झाड़ू नहीं लगाई जाती और न ही चूने का छिड़काव किया जाता है। इसके चलते पूरे दिन कूड़ा उड़ता रहता है। लोगों ने समस्याओं को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कूड़ा उठाने कोई आता नहीं हैं। नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। इसके चलते पानी सड़क पर बहता रहता है। बहुत दिक्कत होती है।- रामस्वरूप प्रजापति
झाड़ू लगाने के लिए कोई नहीं आता। नालियों की कभी सफाई नहीं होती। नालियों में कूड़ा जमा होता है। इससे परेशानी बढ़ रही है। - डॉ. एके मिश्रा
कूड़ा उठता तो है, लेकिन पुलिया के पास कूड़ा उठाने के बाद पूरी तरह से झाड़ू नहीं लगती है। इसके चलते कूड़ा उड़ता रहता है। - धर्मेंद्र कुमार
क्षेत्र में पुलिया का निर्माण गलत तरीके से हुआ है। इसके चलते जलभराव हो जाता है। बरसात के दिनों में बहुत समस्या होती है। - मनोज कुमार
वर्जन
नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में सफाई कराई जा रही है। थापक बाग की समस्या को जल्द दूर करा दिया जाएगा।
शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed