{"_id":"5e5ac3868ebc3ec7b610e377","slug":"dirty-watter-supply-in-raksa-jhansi-news-jhs1613929126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्सा में हो रही गंदे पानी सप्लाई, पानी खरीदने को मजबूर हैं हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्सा में हो रही गंदे पानी सप्लाई, पानी खरीदने को मजबूर हैं हजारों लोग
विज्ञापन
dirty watter supply in raksa
झांसी। गर्मी शुरू होते ही रक्सा क्षेत्र में पानी का संकट होना शुरू हो गया है। इस क्षेत्र में पाइप लाइन से गंदे पीने के पानी की सप्लाई हो रही है। इससे पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। साथ ही कई मोहल्लों में पानी भी नहीं पहुंच रहा है इससे लोग परेशान हैं।
महानगर से दस किलोमीटर दूर स्थित गांव रक्सा ड्राई (सूखा) क्षेत्र है। रक्सा में 15 हजार से अधिक की आबादी है। यहां का जलस्तर बहुत नीचा होने के कारण क्षेत्रवासियों को साल भर जलसंकट का सामना करना पड़ता है। यहां गर्मियों में तो स्थिति और दयनीय हो जाती है। पिछले साढ़े चार साल से समूह ग्राम रक्सा पेयजल योजना के तहत रक्सा, डेली, ढिमरपुरा, अठौंदना, पाली पहाड़ी, सिजवाहा गांवों में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सिमरधा बांध पर जल शोधन केंद्र बनाया गया है। यहां से रक्सा में टंकी का निर्माण कराया गया है। मगर यहां के लोग गंदे पानी की जलापूर्ति होने से परेशान हैं। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि जल शोधन के बाद ही जलापूर्ति दी जा रही है। अगर गंदा पानी आ रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
हफ्ते में एक या दो दिन ही पाइप लाइन से पानी आता है। जो पानी आता है वो पीने योग्य नहीं होता है। पीने के लिए प्रतिदिन दो से तीन कैंपर पानी खरीदना पड़ता है। लक्ष्मी गुप्ता।
विज्ञापन
मेरी मिठाई की दुकान है। यहां पीने के पानी की बेहद समस्या है। ग्राहकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था खरीद कर करनी पड़ती है। रविंद्र यादव।
मेरे मोहल्ले में कई दिनों से नल से पानी नहीं आ रहा है। प्राइवेट टैंकर आता है तो उससे पानी खरीदना पड़ता है। पानी भरने के लिए घर के बाहर ही टंकी रख ली है। रामू गुप्ता।
ठकरास मोहल्ला, राम मंदिर के नीचे ललयाना मुहल्ला, श्रीवास व अथाई मुहल्ले में कभी कभार की पानी आता है। साथ ही गंदा पानी आने से लोग बेहद परेशान हैं। देवीदास वर्मा।
मेरे पूरे परिवार को प्रतिदिन पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। स्कूल जाने वाले नातियों को भी पानी भरकर लाना पड़ता है। हरबाई।
जल शोधन ठीक से न होने के कारण नलों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोग उसका उपयोग पीने के लिए नहीं कर पा रहे हैं।
संतोष खरे