फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirty water from drains will not fall into Pahuj river from today

Jhansi News: पहूज नदी में आज से नहीं गिरेगा नालों का गंदा पानी

Wed, 25 Sep 2024 03:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Dirty water from drains will not fall into Pahuj river from today
- नगर निगम आज से करेगा 26 एमएलडी के एसटीपी का ट्रायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पहूज नदी में नालों के गंदे पानी को गिरने से रोकने को बुधवार से एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का ट्रायल शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार को निगम ने सारी व्यवस्था पूरी कर ली। अधिकारियों का कहना है कि दो-तीन दिन ट्रायल के बाद इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बुंदेलखंड के लोगों के लिए पहूज नदी आस्था का केंद्र है। शहर से गुजरते समय यह नदी सीपरी बाजार, नंदनपुरा, प्रेमगर, आवास विकास कॉलोनी समेत कई स्थानों पर नालों का गंदा पानी गिरने से प्रदूषित होती है। खाती बाबा क्षेत्र से रेलवे वर्कशॉप, रेलवे कॉलोनी, केके पुरी, संगम बिहार, लहरगांव होते हुए नाला पहूज नदी में गिरता है। इसी तरह नंदनपुरा, ताज कंपाउंड, सीपरी बाजार का नाला भी पहूज में मिलता है। इस नदी की पवित्रता बनाए रखने के लिए कई बार जन अभियान व आंदोलन भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब नगर निगम ने 100 करोड़ रुपये की लागत से 26 एमएलडी का एसटीपी बनवाया। मंगलवार को एसटीपी में सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। कई उपकरणों को चार्ज कर लिया गया है। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश ने बताया कि बुधवार से एसटीपी का ट्रायल होगा। ट्रायल में मिलने वाली खामियां दो-तीन दिन में दूर हो जाएंगी और फिर रुटीन संचालन शुरू होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed