फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dirty water crisiss

हजारों घरों में नलों से पहुंच रहा गंदा पानी

Sat, 22 Dec 2018 01:05 AM IST
jhansi Published by: Pragyan dubey Updated Sat, 22 Dec 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
dirty water crisiss
प्रशासन - फोटो : amar ujala
महानगर में जगह- जगह पाइप लाइन में लीकेज हो गए हैं। इससे घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है और कीमती पानी सड़क पर बह रहा है। सीपरी बाजार में तो छह से अधिक क्षेत्रों में पाइप लाइन में लीकेज के कारण चार हजार से अधिक घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। नगर निगम सदन में भी यह मुद्दा उठा चुका है, मगर हल अभी तक नहीं निकला। इस समस्या के दूर न होने ने कई परिवारों ने कनेक्शन कटवा कर अपने घर में बोरिंग करवा ली है। वहीं, जल संस्थान कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लीकेजों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। अधिकारियों ने भी लीकेज सुधारने का कोई दूसरा इंतजाम नहीं किया है। इससे समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के प्रेमगंज, सिंगलपुरा, चंद्रभान का हाता, डाक घर के पास, नानक गंज, बारह बाखर क्षेत्र में पिछले लंबे समय से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। प्रेमगंज में रहने वाले दीपक तिवारी ने बताया कि दोनों वक्त जलापूर्ति होती हैं, मगर शुरुआत के 15 मिनट तक केवल गंदा और बदबूदार पानी नल में आता है। कालीबाड़ी नाले के अंदर से गुजरी पाइप लाइन में कहीं लीकेज हो गया है, जिसका पता जल संस्थान नहीं लगा पा रहा है। यही कहना उक्त दूसरे क्षेत्र के लोगों का भी है।
विज्ञापन

 वहीं, पार्षद उमेश जोशी ने बताया कि वह सदन में इस मुद्दे को उठा चुके हैं। इस समस्या को लेकर जलसंस्थान के महाप्रबंधक से भी बात हुई, लेकिन वह बजट न होने की बात कहकर पाइप लाइन को दुरुस्त कराने से बच रहे हैं। वह चार बार समस्या की शिकायत कर चुके हैं। इसी तरह इलाहाबाद बैंक चौराहा, अलीगोल, दतिया गेट फिल्टर रोड पर थापक बाग के पास, विवेकानंद कॉलोनी सिविल लाइन, बीकेडी के निकट चंद्र विहार कालोनी के गेट पर, दतिया गेट व चांद दरवाजा के बीच, इलाइट से गोविंद चौराहा मार्ग पर, आशिक चौराहा के पास के अलावा शहर के कई स्थानों पर पाइप लीक होने के कारण पानी जाया हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक हर दिन एक से डेढ़ एमएलडी (15 लाख लीटर) पानी बेकार बह रहा है। वहीं, लीकेज के कारण नालों का गंदा पानी पाइप के जरिए लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण न तो शहर में लीकेज सुधर पा रहे हैं और न ही हैंडपंप। मजदूर भी हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अभी लीकेज सुधारना संभव नहीं हो पा रहा है। हड़ताल खत्म होते ही सीपरी बाजार में दूषित पानी की समस्या को खत्म करवाया जाएगा।’
कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।

कनेक्शन कटवाया
मैं लंबे वक्त से नल के पानी में बदबू आने से परेशान हूं। जलसंस्थान से जब समस्या का निदान होता नहीं दिखाई दिया तो कनेक्शन कटवा दिया। बोरिंग करवा ली है, जिसका पानी का उपयोग में ले रहा हूं।
पुनीत खनेजा, प्रेमगंज

वक्त पर देते हैं बिल
मैं हमेशा वक्त पर जलकर जमा कर देता हूं। लेकिन पानी में बदबू आ रही है तो विभाग उनकी समस्या को सुनने तक को तैयार नहीं है। दूषित पानी से बीमार होने का डर बना रहता है।

योगेश खटी, प्रेमगंज


दूषित पानी से होती हैं पेट की बीमारियां
दूषित पानी पीने से डायरिया, पीलिया, टाइफाइड और उल्टी सहित पेट की बहुत सी खतरनाक बीमारियां होती हैं। बदलते मौसम में पानी को उबाल कर पीना चाहिए। पानी को हमेशा ढंक कर रखना चाहिए। खुले हुए पानी में बहुत से वेक्टेरिया गिर जाते हैं। सूक्ष्म होने के कारण यह आंखों से दिखाई नहीं देते हैं। पाइप लाइन से आने वाले पानी को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। लीकेज पाइप लाइन से दूषित तत्व पानी में मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed