फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dikouli waterland find

डॉर्क जोन के डिकौली में मिला 12500 क्सूसेक क्षमता का जल श्रोत

Thu, 03 Nov 2022 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dikouli waterland find
झांसी। डॉर्क जोन में शामिल बामौर ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक इलाके जल्द सिंचित हो सकेंगे। सेटेलाइट इमेज के माध्यम से यहां डिकौली गांव के पास करीब 12500 क्यूसेक क्षमता के विशाल भूमिगत जलश्रोत के बारे में मालूम चला। इसके बाद से सिंचाई विभाग इसका सर्वे कराने में जुटा है। सिंचाई अफसरों ने दावा किया है कि इस जलाशय के माध्यम से करीब सात हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित की जा सकेगी।
विज्ञापन

बामौर ब्लॉक बुंदेलखंड के ड्राई इलाके में आता है। इसी वजह से यहां रबी सीजन की फसल नहीं हो पाती। पूरे इलाके का भूजल स्तर भी काफी नीचे है। कुछ समय पहले डिकौली गांव में भूमिगत जलाशय के बारे में सिंचाई अफसरों को सेटेलाइट इमेज के माध्यम से मालूम चला। इसके बाद इसकी खोज शुरू कराई गई। लंबे समय तक चली खोज के बाद जलाशय में निरंतर पानी मिलने की पुष्टि हुई। सिंचाई अभियंताओं का कहना है कि बेतवा की अप स्ट्रीम में कई बड़े-बड़े कुंड हैं। बेतवा के नीचे से यह पानी इस कुंड तक पहुंचता है। इसकी मदद से यह हमेशा भरे रहते हैं। ऊपर पहाड़ी इलाका होने की वजह से इसका अभी तक पता नहीं चल सका था। कई परीक्षण के बाद अब यहां करीब 12500 क्यूसेक पानी के निरंतर रिसाव की पुष्टि हुई। सिंचाई विभाग के अनुसंधान एवं नियोजन मंडल को इस पूरे इलाके के सर्वे का जिम्मा दिया गया है। करीब चालीस लाख से यह सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भूमिगत जलाशय की पुष्टि होने के बाद इनका सर्वे कराया जा रहा है। इसकी निविदा प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। इस भूमिगत जलाशय की मदद से सूखा ग्रस्त इलाकों को रबी सीजन में सिंचाई का पानी दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्घार्थ सिंह
एक्सईएन, अनुसंधान एवं नियोजन खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed