फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Digital EX ray machine damage

डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, निजी सेंटर पर मरीज करा रहे हैं जांच

Wed, 17 Feb 2021 08:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Digital EX ray machine damage
झांसी। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन खराब पड़ी हुई है। यूपीएस में समस्या आने के कारण फिल्म नहीं निकल पा रही है। इस कारण मरीज निजी सेंटर पर जाकर जांच कराने को मजबूर हैं। उधर, टेक्नीशियन बुलाकर मशीन सुधरवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर के बीचों बीच स्थित होने की वजह से शहर के मरीजों का अधिकतर भार जिला अस्पताल पर रहता है। यहां पर प्रतिदिन 20-25 डिजिटल एक्सरे हो जाते हैं। मगर इन दिनों डिजिटल एक्सरे मशीन के यूपीएस में समस्या आ गई है। इस कारण जांच बंद पड़ी हुई है। इससे रोजाना मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। साथ ही जांच कराने के लिए निजी सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों के पैसे बेवजह खर्च हो रहे हैं। बताया गया कि मशीन को ठीक करने के लिए टेक्नीशियन को भी सूचना दे दी गई है। टेक्नीशियन आकर मशीन सुधारने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

निजी सेंटरों पर 700 में होती जांच
जिला अस्पताल में रियायती दरों पर डिजिटल एक्सरे हो जाता है। जबकि, निजी सेंटरों पर 700 रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में दिन भर में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का निजी सेंटरों पर जाकर जांच कराने पर लगभग 15000 रुपये खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed