फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   digging road protest

पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क से निकलना हुआ दूभर

Mon, 02 Nov 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
digging road protest
road.jpeg - फोटो : road.jpeg
ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क से निकलना दूभर हो गया। यहां पर आए दिन वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। सड़क को दुरुस्त कराए जाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने कंपनी बाग में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जल निगम ने पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए छह माह पूर्व सीसी सड़क खोदी गई थी। इस सड़क की खोदाई कटर से नहीं की गई थी। जेसीबी से खोदाई होने से सड़क अधिक खुद गई। इससे सड़क खराब हो गई है। लेकिन छह माह बाद भी मरम्मत नहीं की गई है। इससे आजादपुरा के निवासियों समेत राहगीरों को निकलने में दिक्क्तत हो रही है। वहीं इससे कई लोगों के नल कनेक्शन के पाइप भी टूट गए हैं। सड़क पर धूल उड़ रही। धूल से भी संक्रामक बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। साथ ही श्वांस के रोगियों को परेशानी हो रही है। सेना ने दीपावली के त्योहार तक सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। अन्यथा मेें सेना धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान हरविंदर सिंह सलूजा, अमान साहू, कदीर खान, अमर विश्वकर्मा, मुन्ना त्यागी, हनुमत पहलवान, विक्की सोनी, पुष्पेंद्र शर्मा, खुशाल बरार, गफूर खान, मनोज सैनी, छोटे कुशवाहा, अमित जैन, प्रदीप साहू, कामता प्रसाद भट्ट, भैय्यन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, विनोद साहू, राहुल बरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed