फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Diesel engines will be seen only doing shunting in railways

रेलवे में सिर्फ शंटिंग करते नजर आएंगे डीजल इंजन

Wed, 25 Aug 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Diesel engines will be seen only doing shunting in railways
झांसी। आने वाले दिनों में स्टेशन पर डीजल इंजन सिर्फ कोचों को एक जगह से दूसरी जगह (शंटिंग) ले जाने के काम आएंगे। दरअसल, मंडल के सभी सेक्शनों में बिजली से इंजन दौड़ने लगे हैं। बिजली की कमी को नए ट्रैक्शन सबस्टेशन पूरा करने लगे हैं। ऐसे में करोड़ों रुपये के ईंधन (डीजल) को बचाने के लिए रेलवे ने धीरे- धीरे डीजल इंजनों का संचालन बंद करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रेल मंडल में कुछ साल पहले तक दिल्ली- भोपाल मुख्य ट्रैक पर ही इलेक्ट्रिक इंजनों से ट्रेनें दौड़तीं थीं। झांसी- कानपुर, झांसी- मानिकपुर और भीमसेन- बांदा ट्रैक पर ओएचई लाइन नहीं थी। इन सेक्शनों में डीजल इंजन की मदद से ही ट्रेनें व मालगाड़ियां चलाईं जातीं थीं। इसके लिए मंडल के पास 125 डीजल इंजन हैं, जिनकी मरम्मत के लिए झांसी में डीजल शेड बना है। मगर, अब मंडल के सभी सेक्शनों में बिजली की लाइन (ओएचई) डल गई है। बिजली से ज्यादा से ज्यादा इंजन दौड़ सकें, इसके लिए ट्रैक्शन सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का काम लगातार चल रहा है। इलेक्ट्रिक इंजन से ईंधन की आधी खपत होती है। दूसरा इंजनों की उम्र भी 35 साल होती है, उस हिसाब से भी रेल मंडल के अधिकांश इंजन बूढ़े होते जा रहे हैं। यही कारण है कि रेलवे धीरे- धीरे डीजल इंजन का प्रयोग बंद करता जा रहा है। डीजल शेड में भी इलेक्ट्रिक इंजनों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। इलेक्ट्रिक शेड के पास 240 इंजन हैं, जिसमें 25 इंजन मरम्मत के लिए डीजल शेड को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed