फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees were thrilled to see the heroic story of Guru Tegh Bahadur

गुरु तेगबहादुर की शौर्य गाथा देखकर रोमांचित हुए श्रद्धालु

Tue, 19 Oct 2021 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 19 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees were thrilled to see the heroic story of Guru Tegh Bahadur
सिखगुरु गुरुतेग बहादुर के सालाना प्रकाश उत्सव पर दीनदयाल सभागार में हुए लाइट एंड साउंड कार्यक्र
झांसी। उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी द्वारा साहिब गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को दीनदयाल सभागार में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। इसमें पटियाला के पंजाबी रंगमंच के कलाकारों ने गुरू तेगबहादुर की शौर्य गाथा को दिखाकर श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पटियाला से आए हरविंदर पाल सिंह सेठी के नेतृत्व में 25 से अधिक कलाकारों ने गुरु तेगबहादुर के जीवन की प्रस्तुति दी। इस दौरान जो बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा सभागार गूंज उठा। शहादत देने वाले गुरु तेगबहादुर, भाई मतीदास, सतीदास, दयाला जी की शहादत का मंचन हुआ। शुरुआत में पुरातत्व युद्ध कला का प्रदर्शन भी हुआ।
विज्ञापन


एकेडमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबड़ा का सम्मान झांसी की संगत ने किया। सभी कलाकारों को सरोपा भेंट किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, प्रदीप सरावगी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, अनुराधा शर्मा, सरदार सुरजीत सिंह कोहली, इंद्रपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सतनाम सिंह, दिलबाग सिंह भुसारी, सरबजीत सिंह कोली, रविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह पाली, गुरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह चावला, गगनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, परमजीत सिंह मन्नी, कमलजीत सिंह भामरा मौजूद रहे। संचालन प्रतिपाल सिंह भुसारी व रत्नाकर सिंह ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद लंगर भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed