{"_id":"6ac6aca8c726e335db003597","slug":"devotees-revel-at-the-rajpura-jal-vihar-mahotsav-moth-news-c-420-1-ban1001-14182-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रजपुरा जल बिहार महोत्सव में झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रजपुरा जल बिहार महोत्सव में झूमे भक्त
विज्ञापन
बंगरा। ग्राम रजपुरा स्थित श्री रामराजा मंदिर में एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान रामराजा सरकार का भव्य जलविहार एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। । मंदिर से भगवान श्री रामराजा सरकार की भव्य सवारी निकाली गई, जो पूरे गांव में भ्रमण करती हुई विभिन्न मार्गों से गुजरी।
सवारी के दौरान डीजे, नगाड़ों एवं बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे भगवान रामराजा के जयकारे लगाते हुए नाचते-झूमते हुए सवारी में शामिल हुए। पूरे गांव में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस दौरान मंदिर के पुजारी सुनील कुमार नायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद रहे। भगवान श्री रामराजा सरकार की सवारी पूरी रात नगर भ्रमण के बाद सुबह करीब चार बजे मंदिर के पुराने देवालय में विराजमान हुई। विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान रामराजा सरकार को पुनः मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।