फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees gathered in khati baba temple

खाती बाबा मंदिर पर उमड़ी भीड़

Mon, 05 Aug 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in khati baba temple
खाती बाबा मंदिर पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन

झांसी। श्री देव स्थल खाती बाबा मंदिर में आयोजित सावन मेला में रविवार को हजारों भक्त उमड़े। उन्होंने खाती बाबा के दर्शन किए और अपनी मन्नतों को पूरी करने के लिए अर्जी लगायी। वहीं मेला परिसर में लोगों ने गृह उपयोगी सामानों की खरीदारी भी की।

खाती बाबा के दरबार में कई स्थानों से आए कलाकारों एवं उनकी मंडलियों ने बुंदेली लोकगीत गाए और भजन सुनाए। इसके अलावा बुंदेली ढाक बजायी और गोट गाई। यह कार्यक्रम रात तक चला। खाती बाबा के भगत राम प्रसाद भगत जी ने सभी को आशीर्वाद दिया। वहीं मेला परिसर में विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने झांकियों के दर्शन किए और गृह उपयोगी सामानों की जमकर खरीदारी की। मेला में लोगों ने बुंदेली व्यंजनों में चाट पकौड़ों व जल जीरा का भी स्वाद लिया। मेला अवसर पर पंडित सियाराम शरण चतुर्वेदी, अभिषेक कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, निर्मल कुशवाहा, सनी साहू, अभिषेक पाठक, नीतेश कुशवाहा, वीरेंद्र, पंकज, अभिषेक पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed