{"_id":"67aba63ba3d54efd560a4f93","slug":"devotees-gathered-at-month-railway-station-to-go-to-prayagraj-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-105314-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोंठ रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोंठ रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
मोंठ। नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ स्नान करने जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्टेशन पर एकत्र होने लगे। इनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। भक्तों में आस्था का उत्साह चरम पर दिखा। श्रद्धालु प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का कई घंटे तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रहे। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में स्नान का विशेष महत्व है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। महाकुंभ में स्नान के लिए निकले ये श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए उत्साह और श्रद्धा के साथ जा रहे हैं। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंची मेला स्पेशल ट्रेन में दूसरे दिन भी यात्रियों को जगह नहीं मिली। तमाम यात्री जिनके पास टिकट थे वह नीचे प्लेटफार्म पर ही रह गए। वे यात्रा करने से वंचित रह गए। हालांकि सैकड़ों यात्री काफी प्रयासों के बाद ट्रेन में बैठ गए।
यात्रियों कहना था कि उनके कंफर्म टिकट हैं, लेकिन इसके बाद भी भीड़ के कारण उन लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। कई लोगों की ट्रेन छूट गई। ट्रेन के अलावा तमाम लोग बसों से भी प्रयागराज के लिए निकले। कई लोग अपने-अपने वाहनों से सुबह से ही प्रयागराज निकल गए, जो देर रात पहुंच कर बुधवार को माघ पूर्णिमा में स्नान करेंगे। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि बीते दो दिन में प्रयागराज के लिए लगभग 700 टिकट बिके हैं।