फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   devlopment

मऊरानीपुर से जुडे़गा ललितपुर मार्ग, तैयार हो जाएगी रिंग रोड

Mon, 27 Jul 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
devlopment
devlopment
झांसी। मऊरानीपुर और ललितपुर मार्ग के आपस में न जुड़ पाने की वजह से महानगर की बाहरी सड़कों को एक दूसरे से जोड़ने वाली रिंग रोड अधूरी पड़ी हुई है। लेकिन, अब इस दिशा में कार्यवाही तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए अलग से कमेटी का गठन किया है। इसी सप्ताह कमेटी द्वारा रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले वाहन बाहरी सड़कों से होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएं और उन्हें महानगर के अंदरूनी हिस्से में प्रवेश न करना पड़ा, इसके लिए रिंग रोड का होना बेहद जरूरी है। लेकिन, मऊरानीपुर और ललितपुर मार्ग के आपस में न जुड़ पाने की वजह से ये योजना सालों से अधूरी पड़ी हुई है। लेकिन, अब इस दिशा में कार्यवाही तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है, जिसमें एसडीएम सदर समेत सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, वन विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों को शामिल किया है। कमेटी को मऊरानीपुर व ललितपुर मार्ग को जोड़ने के लिए रास्ता तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कमेटी इस सप्ताह अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप देगी।
विज्ञापन

ये होगी सुविधा
अभी खजुराहो, टीकमगढ़ व मऊरानीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को ललितपुर, सागर आदि जगहों पर जाने के लिए महानगर के भीतर से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन, मऊरानीपुर और ललितपुर मार्ग को जोड़ने के लिए सीधी सड़क बन जाने की वजह से ये वाहन महानगर के भीतर दाखिल नहीं होंगे और बाहर से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। विदित हो कि वर्तमान में कानपुर मार्ग, ग्वालियर मार्ग, शिवपुरी मार्ग व ललितपुर मार्ग आपस में जुड़े हुए हैं। लेकिन ललितपुर सड़क के मऊरानीपुर रोड से जुड़ी न होने की वजह से रिंग रोड अधूरी पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने दिखाया रास्ता
मऊरानीपुर - ललितपुर रोड बाईपास के निर्माण के लिए बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रशासन द्वारा गठित की गई टीम अपना प्रस्ताव तो तैयार करेगी ही, साथ ही उद्यमियों के प्रस्ताव को भी परखा जाएगा। इसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मऊरानीपुर - ललितपुर मार्ग को आपस में जोड़ने के लिए बाईपास बनाया जाएगा। इसके लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद निर्माण की दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। इसके बन जाने से शहर के भीतर वाहनों की आवाजाही में कमी आएगी और यातायात सुगम होगा।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed