फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devendra was to be married in February

फरवरी में होना था देवेंद्र का विवाह

Sat, 25 Dec 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Devendra was to be married in February
एरच। हादसे में मृत सीएचओ देवेंद्र का विवाह भी तय हो गया था। परिजनों के मुताबिक देवेंद्र का विवाह दस फरवरी को होना था। उसकी शादी पुखरायां में तय हुई थी। शादी की तैयारियों के सिलसिले में ही वह अपने घर जमरोई खुर्द जा रह था। उसकी मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची वहां कोहराम मच गया। चार बहनों के बीच देवेंद्र अकेला भाई था। सभी बहनों का विवाह पहले ही हो चुका। हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उधर, साधना के घर से भी लोग दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उनको हादसे की सूचना पर यकीन नहीं हो रहा था। साधना के परिजनों का कहना था कि वहां से निकलने से पहले उसने फोन करके घर में बात की थी। कुछ ही देर में घर पहुंच जाने की बात कही थी लेकिन, उसका यह सफर अधूरा रह गया। बेटी की हादसे में मौत की बात पर उनको यकीन नहीं हो रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शवोें को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे रास्ते में कहीं भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। इस वजह से यहां अकसर दुर्घटनाएं होती हैं। उनका कहना है कि एरच-गुरसराय सड़क पर मीरासाहब बाईपास, नगर पंचायत कार्यालय, जखनवारा तिराहा, बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर गति अबरोधक बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि वाहनों की तेज रफ्तार होने की वजह से यहां अकसर ही हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed