फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Despite the intervention of CM Yogi, 33 thousand farmers of Jhansi still deprived of crop insurance

सीएम योगी की दखल के बाद भी झांसी के 33 हजार किसान अबतक फसल बीमा से वंचित

Sat, 26 Feb 2022 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Despite the intervention of CM Yogi, 33 thousand farmers of Jhansi still deprived of crop insurance
झांसी। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की मार झेल रहे जिले के 33 हजार किसानों को अबतक फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला है। जबकि यह आलम तब है जब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को तुरंत मुआवजा देने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी जनपद के किसानों के हाथों में निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन

साल 2019-20 में खरीफ की फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग किसानों द्वारा बीमा कंपनी से मांग की गई थी। किसानों की सुनवाई नहीं होने के बाद गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से किसानों की क्षतिपूर्ति देने की मांग की थी। इस पर कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अमित कुमार ने बीमा कंपनियों के अधिकारियों की बैठक बुलाकर मुआवजा देने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बीमा कंपनी ने भी किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन अबतक 33,246 किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लगभग 1,56,875 किसानों को 244.23 करोड़ मुआवजा दिया गया है। लेकिन अभी भी 33,246 किसानों के अबतक फसल बीमा का लाभ नहीं मिला है। हालांकि कृषि विभाग ने किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। बैकों को नोटिस जारी किया गया है। अगर 15 दिन के अंदर बैंकों ने भुगतान नहीं किया तो जिलाधिकारी के माध्यम से बैंकों को आरसी जारी की जाएगी। वहीं, फसली वर्ष 2021 खरीफ में 1,04,590 किसानों को 81.02 करोड़ मुआवजा के तौर पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंकों को देना है बीमा की राशि
बैंक कृषक बकाया
पीएनबी 31,379 104.21 करोड़
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक 1867 5.16 करोड़
कुल 33,246 109.37 करोड़
बैकों को नोटिस भेजे गए हैं, जिसमें नोटिस अवधि पूरी होने पर भुगतान कराने की बात कही गई है, अगर बैंक इसके बाद भी नहीं पैसा देता हैं तो उनके नाम डीएम निर्देशन में आरसी जारी की जाएगी। - केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed