{"_id":"61fa8b129e6f4525af21d1a7","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-attacked-on-samajwadi-party-in-jhansi-said-earlier-there-used-to-be-bullying-in-bundelkhand-today-missiles-being-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बोले- पहले थी गुंडई, अब बुंदेलखंड में बन रही मिसाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बोले- पहले थी गुंडई, अब बुंदेलखंड में बन रही मिसाइल
Wed, 02 Feb 2022 07:15 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:15 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में माफिया और उनका सहयोग करने वालों के नाम टिकट सूची में हैं। इससे उनकी नीति और नियत समझी जा सकती है। कहा कि बुंदेलखंड के लिए सरकार ने खूब काम किया है।
विज्ञापन
बबीना में जनसभा के दौरान उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बबीना में जनसभा के दौरान उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में यहां गुंडई हुआ करती थी मगर आज बुंदेलखंड में मिसाइल बन रही है। यहां पर प्रदेश सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, सिंचाई की व्यवस्था और बिजली देने का काम किया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में माफिया और उनका सहयोग करने वालों के नाम टिकट सूची में हैं। इससे उनकी नीति और नियत समझी जा सकती है। कहा कि बुंदेलखंड के लिए सरकार ने खूब काम किया है।
विज्ञापन
किसानों के सिंचाई बिल का 50 फीसदी पैसा माफ किया है। अखिलेश यादव 300 यूनिट बिजली देने की बात करते हैं मगर उनकी सरकार में तो बिजली आती ही नहीं थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल में 45 लाख आवास दिए हैं। आज प्रदेश की जनता सुरक्षित है। जबकि, अपराधी जेल में या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने बबीना कैंट में जनसंपर्क भी किया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे।
विज्ञापन