फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Department should meet monthly target of revenue collection: Divisional Commissioner

राजस्व वसूली के मासिक लक्ष्य को पूरा करें विभाग: मंडलायुक्त

Tue, 27 Feb 2024 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Department should meet monthly target of revenue collection: Divisional Commissioner
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को मंडल की कर करेत्तर और राजस्व वसूली की समीक्षा हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त डा. आदर्श सिंह ने कहा कि कर करेत्तर से संबंधित सभी विभाग अपने मासिक लक्ष्य को समय से पूरा करें, जिससे वार्षिक लक्ष्य भी समय से पूरे हो सकें। इसके अलावा अन्य निर्देश भी जारी किए गए।
बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर निर्वाचन की तैयारियों से संबंधित आंकड़े दुरुस्त रखें। तहसील स्तर पर लंबित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लंबित आवेदनों को शीघ्रता से निस्तारित किया जाए। जीएसटी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने पंजीकरण के आंकड़े बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डेशबोर्ड पोर्टल के आंकड़ों व वास्तवित आंकड़ों में भिन्नता न रहे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम अविनाश कुमार, डीएम जालौन राजेश कुमार पांडेय, डीएम ललितपुर अक्षय त्रिपाठी, नगर आयुक्त सत्यप्रकाश, जेडीए सचिव उपमा पांडेय समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed