{"_id":"6137ca4c8ebc3e0b04439cc1","slug":"dengue-viral-outbreak-increased-sales-of-antibiotics-by-six-paracetamol-four-times-jhansi-news-jhs203758595","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू : दवाओं की बिक्री में जोरदार उछाल, एंटीबायोटिक की छह, पैरासिटामोल की चार गुना बिक्री बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू : दवाओं की बिक्री में जोरदार उछाल, एंटीबायोटिक की छह, पैरासिटामोल की चार गुना बिक्री बढ़ी
Wed, 08 Sep 2021 12:27 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:27 PM IST
सार
डेंगू और वायरल का प्रकोप बढ़ने की वजह से दवाओं की बिक्री में भी जोरदार उछाल आया है। सबसे ज्यादा छह गुना बिक्री एंटीबायोटिक की बढ़ गई है। इसके अलावा पैरासिटामोल की बिक्री में भी चार गुना इजाफा हुआ है। वहीं, कफ सिरप और पेन किलर की मांग में भी तीन गुना की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद दवाओं की बिक्री में काफी गिरावट आ गई थी। थोक से लेकर फुटकर दवा व्यापार बिल्कुल ठंडा पड़ गया था। वहीं, तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर भी दवा व्यापारियों ने बुखार, खांसी, जुकाम, दर्द के साथ-साथ एंटीबायोटिक दवाओं का पर्याप्त मात्रा में स्टाक रख लिया था।
डेंगू और वायरल का कहर के चलते दवाओं की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल आया है। थोक दवा विक्रेताओं ने बताया कि इन दिनों सबसे ज्यादा मांग एंटीबायोटिक की बढ़ी है। इसके अलावा पैरासिटामोल की बिक्री चार गुना, कफ सिरप और पेन किलर की बिक्री में तीन-तीन गुना की वृद्धि हुई है।
किस दवा की कितनी बिक्री
पैरासिटामोल 15 से 20 हजार 70 से 80 हजार
पेन किलर 25 से 30 हजार 80 से 90 हजार
कफ सिरप 80 से 90 हजार 30 से 35 हजार
एंटीबायोटिक डेढ़ से दो लाख 10 से 12 लाख
इन दिनों बुखार, खांसी, जुकाम, दर्द के साथ-साथ एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री खूब बढ़ गई है। सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक की छह गुना, पैरासिटामोल की चार गुना, कफ सिरप और पेन किलर की तीन-तीन गुना मांग बढ़ी है। अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों के बाहर दिनभर मरीजों की भीड़ दवा खरीदने के लिए लगी रहती है- नितिन मोदी, सचिव, जिला केमिस्ट एसोसिएशन।