{"_id":"6a612928943af7908504b08a","slug":"demand-to-run-the-vande-bharat-train-via-mauranipur-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-10048-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वंदे भारत ट्रेन को मऊरानीपुर से होकर चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वंदे भारत ट्रेन को मऊरानीपुर से होकर चलाने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। नगर के व्यापारियों व नगरवासियों ने प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वाया मऊरानीपुर, महोबा, बांदा व चित्रकूट धाम होकर चलाने की मांग की है। इस संबंध में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश सेठ के नेतृत्व में रेल मंत्री व मंडल रेल प्रबंधक को एक मांग पत्र भेजा गया।
लोगों ने बताया कि मऊरानीपुर प्रदेश की बड़ी तहसीलों में से एक है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लखनऊ व भोपाल जैसे बड़े चिकित्सा केंद्रों का रुख करते हैं। सीधी रेल सेवा न होने से मरीजों व उनके परिजनों को पहले झांसी जाना पड़ता है या फिर मजबूरी में निजी वाहनों से यात्रा तय करनी पड़ती है। बताया गया कि नई प्रस्तावित ट्रेन का रूट वाया मऊरानीपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट धाम कर्वी निर्धारित किया जाना जनहित में होगा। मांग करने वालों में कमलेश तिवारी, विक्की साहू, उमाशंकर सोनी, प्रमोद चतुर्वेदी, हरिदयाल कुशवाहा, राधा अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
मऊरानीपुर क्षेत्र आधुनिक रेल सुविधाओं के मामले में उपेक्षित महसूस कर रहा है। प्रस्तावित वंदे भारत को वाया मऊरानीपुर-बांदा-चित्रकूट चलाया जाए। इससे रेलवे को भी राजस्व मिलेगा व क्षेत्रीय जनता को राहत मिलेगी। - दीपक मोदी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मऊरानीपुर
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
यदि यह वंदे भारत ट्रेन मऊरानीपुर होकर निकलती है, तो मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सकेगा। रेल प्रशासन को इस मांग पर विचार करना चाहिए। - आरके अहिरवार, समाजसेवी