फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand to operate buses via the old route

Jhansi News: पुराने रूट से बसों का संचालन करने की मांग

Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Demand to operate buses via the old route
- दर्जनों ग्रामों के लोगों ने परिवहन मंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खिलारा। खिलारा व भंडरा से निजी व सरकारी बसों का संचालन पूरी तरह बंद होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन संबंधी समस्या बढ़ती जा रही है। बसों के मनमाने संचालन से परेशान दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर इसके तत्काल समाधान की मांग की है। ज्ञापन में पुराने रूट से बसों का संचालन करने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या का सबसे अधिक असर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों व मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि बसों का संचालन पुनः पुराने मार्ग से नियमित रूप से कराया जाए। समय सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन पर अधिवक्ता रवींद्र द्विवेदी, नंदकिशोर द्विवेदी, सुधीर त्रिपाठी, जालम प्रसाद श्रीवास, गनपतराम अहिरवार, बृजभूषण अहिरवार, संतोष कुशवाहा, संदीप मिश्रा आदि के हस्ताक्षर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed