{"_id":"67b8ea5d9a00199ae00756fb","slug":"demand-raised-in-assembly-milk-producing-plant-set-up-in-jhansi-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-499324-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विधानसभा में उठी मांग, झांसी में लगे दुग्ध उत्पादक प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विधानसभा में उठी मांग, झांसी में लगे दुग्ध उत्पादक प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विधानसभा में शुक्रवार को गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने झांसी में दुग्ध उत्पादक प्लांट की स्थापना की मांग की। विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड से रोजाना 3.25 लाख लीटर दूध संकलित हो रहा है। प्लांट लगने से यहां रोजगार भी बढ़ेगा।
गरौठा विधायक ने विधानसभा में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी पिछले पांच साल से काम कर रही है। इसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2019 में किया था। कंपनी बुंदेलखंड में 11 हजार दूध संकलन केंद्रों के जरिये 1256 गांवों तक अपनी पहुंच बना चुकी है। वर्तमान में कंपनी से 80 हजार से ज्यादा सदस्य जुड़े हैं। रोजाना 3.25 लाख लीटर दूध संकलित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जू खों खूब हुमक्के बधाई, विधायक ने बुंदेली में जताया आभार
झांसी। सदन में बुंदेली बोली को मान्यता देने के फैसले पर गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने बुंदेली में ही मुख्यमंत्री का आभार जताया। विधायक ने कहा कि आप सब जनन खों राम राम पौंचे। सबमें पैलां तौ हम अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जू खों खूब हुमक्कें बुंदेलखंड बासियन की तरफ सें बधाई दैबौ चाउत हैं कै उन्ने हमाई मातृभाषा बुंदेलखंडी बोली खौ ई सदन में मान सम्मान दओ है, मान्यता दै दई है। जा बड़े गौरव की बात है कि अब हम बुंदेलखंड की बात बुंदेली में रख पैहें। ई के लानें आपकौ आभार।
विज्ञापन