फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Delhi had fled after killing his wife on suspicion of illicit relationship

Jhansi News: अवैध संबंध के शक में पत्नी को मारकर भाग गया था दिल्ली

Sat, 01 Jul 2023 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi had fled after killing his wife on suspicion of illicit relationship
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर के बिजौली इलाके में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करके दिल्ली भाग निकले पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पिछले छह दिन से वह दिल्ली में था। आज गुपचुप तरीक से वह झांसी लौटा लेकिन, पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने आरोपी को ललितपुर रोड से देर-रात गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

24 जून को बिजौली निवासी संजीव रायकवार ने पत्नी रेखा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह यहां से भाग निकला था। पुलिस उसकी तब से तलाश में जुटी थी। वारदात के बाद वह सीधे दिल्ली भाग निकला। अपने साथ मोबाइल फोन भी लेकर नहीं गया था। इस वजह से पुलिस उसकी लोकेशन नहीं तलाश पा रही थी। रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद चौकी इंचार्ज अश्वनी दीक्षित की अगुवाई में गठित पुलिस टीम को उसे पकड़ने में कामयाबी मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी रेखा के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। मोबाइल पर बात करते समय उसे पकड़ा भी था। इसके बाद उसने उसका मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। वारदात के दिन उसने घर में मुर्गा बनाया। खाना खाने के बाद वह पत्नी के साथ सोना चाहता था लेकिन, पत्नी राजी नहीं हुई। इस बात पर गुस्से में आकर उसने चाकू से गोद डाला। वहीं, परिजनों का कहना है कि संजीव के भी दूसरी महिला से संबंध थे। इसका रेखा विरोध करती थी। इस बात पर दोनों में बहस होती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed