फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   deepwali gethring market

इस दीपावली, घर का कोना-कोना जगमगाए, ढेरों खुशियां आएं

Mon, 19 Oct 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
deepwali gethring market
दीपावली का बाजार----------------
झांसी। मौका रोशनी से भरे त्योहार दीपावली का हो और झिलमिल लाइटिंग और स्टाइलिश डेकोरेशन की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आप भी इस दीपावली अपने घर को डिजाइनर और हरा-भरा लुक देना चाहते हैं तो इंटीरियर डिजाइनिंग के बाजार में ऐसी ढेरों वैराइटी हैं जो आपके घर की खूबसूरती को चार चांद लगा देंगी। इतना ही नहीं, कोरोना काल की मंदी को देखते हुए मार्केट में हर वर्ग की पसंद और जेब को ध्यान में रखकर वैराइटी सजाई गई हैं।
विज्ञापन

इंटीरियर डिजाइनिंग के बाजार में इस बार टफ एन ग्लास, मेटल वॉयर (तांबे के तार), रस्सी और लकड़ी, मुजैक वर्क के अलावा नक्काशीदार ढेरों झूमर, लाइट और विंग चाइम हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह सब तो बहुत महंगा होगा, लेकिन परेशान न हों, बाजार में ग्राहकों के बजट के हिसाब से आइटम आर्डर पर तैयार कराने की सुविधा भी है। इसके अलावा लाइटिंग मिरर (शीशा) वॉश बेसिन कवर्ड अलमारी के साथ, लाइट वाला शीशा और अलग-अलग डिजाइनों के लैंप के साथ-साथ बड़े हो रहे बच्चों और बैठक के अलावा बालकनी सजाने के लिए वॉल हैंगिंग की ढेरों डिजाइनर वैराइटी उपलब्ध हैं। इनमें युवाओं के लिए जंक यार्ड, नंबर प्लेट्स, टाइटैनिक और मार्शल आर्ट की ढेरों वैराइटी हैं। वहीं, घर को शांति और अध्यात्म का लुक देना चाहते हैं तो भगवान बुद्ध की ब्लैक एंड व्हाइट फेस स्टेच्यू बहुत बेहतरीन है। इसके लिए आप फर्स्ट मिशन गेट और अन्य बाजार जा सकते हैं।
विज्ञापन

ये हैं खास वैराइटी
लाइटिंग वॉश बेसिन विद कवर्ड-जगह के हिसाब से 12 हजार रुपये से शुरू
लाइटिंग शीशा और सेंटर टेबिल-साइज के अनुसार 8 हजार रुपये से शुरू
वॉल हैंगिंग और पेंटिंग्स-500 रुपये से शुरू
भगवान बुद्धा के बड़े फेस स्टेच्यू-8 हजार से शुरू
फोम सोप-500 रुपये, टीवी, रेडियो, ग्रामोफोन और अन्य पुरानी चीजों के स्टेच्यू भी उपलब्ध
आर्टीफिशियल गार्डेन और पौधों से हरा भरा बनाइए घर
अगर आप घर में कही भी छोटा-बड़ा गार्डेन बनाना चाहते हैं तो आपको अशोक, खजूर, गुलाब, आम और दूसरे कई आर्टीफिशियल पेड़-पौधे भी मिल जाएंगे। इसके रेट साइज के हिसाब से हैं। इसके अलावा आर्टीफिशियल हरी घास, डिजाइनर घास के टाइल्स और छोटे-बड़े पॉट और वॉल पेपर के साथ गार्डेन का हर स्टाइल अपने हिसाब से तैयार करवा सकते हैं। इसके रेट 15-18 हजार से शुरू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट में डेकोरेशन की ढेरों वैराइटी उपलब्ध हैं। सेहत और लोगों की जेब को देखते हुए घर को हरा-भरा लुक देने का फैशन दीपावली में पसंद किया जा रहा है।
ऋषि ठाकुर, डिजाइनर
दीपावली में लोग अपने बजट और जरूरत के हिसाब से झूमर ही नहीं गार्डेन भी तैयार करा सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग वैराइटी उपलब्ध कराई गई है।
ज्ञानमणि सिरौटिया, डिजाइनर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed