फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Decision to give up death feast in Ahirwar community meeting

Jhansi News: अहिरवार समाज की बैठक में मृत्यु भोज त्यागने का फैसला

Mon, 20 Jan 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Decision to give up death feast in Ahirwar community meeting

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



गरौठा। ग्राम निपान के झुरिया मोहल्ला में अहिरवार समाज की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन बौद्ध महासभा के तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता रनमत अहिरवार पूर्व प्रधान ने की। मुख्य अतिथि कालका प्रसाद अध्यापक रहे। बैठक में सर्वसम्मति से मृत्यु भोज त्यागने का फैसला लिया गया। साथ ही नशा और जुआ से दूर रहने की अपील की गई।

रामसेवक फौजी ने कहा कि मृत्यु भोज कुरीति है। इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए। डॉ. रणजीत सिंह ने संत गाडगे की बात दोहराते हुए कहा कि आधी रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ। राजू नेता रमपुरा ने कहा कि माता-पिता की सेवा जीवित रहते करनी चाहिए। मृत्यु भोज में खर्च कर दिखावा करना गलत है। ताराचंद भास्कर जी ने कहा मृत्यु भोज समाज के विकास में बाधक है।
विज्ञापन




इस दौरान राधेलाल बौद्ध, प्रेम चौधरी, रामदास बरारू, अशोक निपान, रिखेश्वर पूर्व प्रधान, राकेश बाल्मीकि, लखनलाल अध्यापक, कालका प्रसाद, रामकुमार यादव माते ने भी संबोधित किया।वक्ताओं ने बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया और कहा कि मृत्यु भोज किसी भी प्रकार से लाभदायक नहीं है। भुवन यादव, बलराम नेता, महेश प्रजापति, सीताराम बरारू, ज्वाला प्रसाद, पंचमलाल गरौठा, अखिलेश गौतम, लक्ष्मी राम, केशव दास, सीताराम चौधरी, परमाल, नारायण दास, कालका निपान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed