फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Decision in 94 thousand cases taken in seven hours

Jhansi News: सात घंटे में हुआ 94 हजार मुकदमों में फैसला

Sat, 09 Dec 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Decision in 94 thousand cases taken in seven hours

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग अदालतों में सुबह दस से शाम पांच बजे के बीच सात घंटों में रिकॉर्ड 94,324 मुकदमों का निस्तारण किया गया। सभी वाद आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश पदम नारायण मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कॉमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी रविंद्र विक्रम सिंह, पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विजय शंकर उपाध्याय, लोक अदालत के नोडल अधिकारी आनंद प्रकाश तृतीय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, सचिव केपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। लोक अदालत में 94,324 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 3,78,16,493 रुपये प्रतिकर के रूप में देने के आदेश जारी किए गए। लोक अदालत को लेकर कचहरी परिसर में सुबह से लेकर शाम तक वकीलों व वादकारियों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

000000
विद्यार्थियों ने देखी लोक अदालत की कार्यवाही
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने आचार्य अजय कुमार प्रजापति की अगुवाई में लोक अदालत का भ्रमण कर मुकदमों के निस्तारण की कार्यवाही के बारे में जाना। इस दौरान जनपद न्यायाधीश पदम नारायण मिश्र ने छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रहकर नियमित पढ़ाई करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि परिश्रम का फल जीवन में हमेशा मिलता है। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार सिंह व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ईश्वर शरण कन्नौजिया ने भी विभिन्न जानकारियां दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


19 को होगा कोषाध्यक्ष पद का चुनाव
झांसी। डिवीजनल बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी की बैठक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बताया गया कि एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर आए दो अधिवक्ताओं के नामांकन निरस्त कर दिए गए थे, जिससे इस पद पर चुनाव नहीं हो पाया था। अब इस पद के लिए मतदान 19 दिसंबर को होगा। मतदान के बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जबकि, 13 को नामांकन और 14 दिसंबर को नाम वापसी होगी। बैठक में एल्डर्स कमेटी के सदस्य बीके माहेश्वरी, हरनारायण सक्सेना व लखनलाल श्रीवास्तव मौजूद रहे। ब्यूरो
000000
महिला उत्पीड़न के दोषियों को सजा दिलाएं सरकारी वकील: डीएम
अभियोजन समिति की बैठक में हुई वादों के निस्तारण की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को अभियोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें वादों के निस्तारण की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो एक्ट व महिला उत्पीड़न के दोषियों को मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने अन्य निर्देश भी दिए।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि छोटे से छोटे वादों की प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाई जाए। मुकदमों को शीघ्रता से निस्तारित किया जाए। गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। मिशन शक्ति, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, डकैती आदि के मामलों में अविलंब कार्रवाई की जाए। इस दौरान डीएम ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए शासकीय अधिवक्ताओं से उनके एक-एक वाद के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मुकदमों के निस्तारण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर एसएसपी राजेश एस, एडीएम वरुण कुमार पांडेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन जोगेंद्र सिंह, डीजीसी मृदुलकांत श्रीवास्तव व प्रदीप कुमार सक्सेना, एडीजीसी अतुलेश सक्सेना, रविप्रकाश गोस्वामी, विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा, विशेष अधिवक्ता सूर्यप्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed