{"_id":"5ffc66598ebc3e2e246b1aea","slug":"debait-competition-pratikhsa-and-nikita-top-jhansi-news-jhs1857797172","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद विवाद में प्रतीक्षा और निकिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद विवाद में प्रतीक्षा और निकिता अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं वित्तीय विभाग के छात्रों के इकोफीन क्लब द्वारा साहित्यिक प्रतियोगिताएं कराई गईं। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतीक्षा त्रिपाठी ने पहला, अंशिका सोनी ने दूसरा, कुशाग्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में बोलते हुए निकिता सिंह ने प्रथम, आशिता चौरसिया ने द्वितीय, साक्षी रस्तोगी व जैनुल आबदीन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए ऑनर्स के आयुष अग्निहोत्री ने पहला, कशिश साहू ने दूसरा और नैंसी गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीकॉम ऑनर्स से परवेज खान प्रथम, आयुष यादव व मानसी शर्मा द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान पाया। कला संकाय अध्यक्ष प्रो. सीबी सिंह ने कहा कि इकोफिन क्लब द्वारा की जा रही नियमित गतिविधियों से छात्रों में शैक्षणिक के साथ ही व्यक्तित्व विकास की प्रक्रिया को भी बल मिलेगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. देवेश निगम ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों के मौलिक विचारों को जानने का अवसर प्राप्त होता है। भारत का युवा अपने आसपास होने वाले बदलावों को किस प्रकार से दृष्टिगत करता है, यह जानना जरूरी है। इस दौरान डॉ. यशोधरा शर्मा, डॉ. अतुल गोयल, डॉ. इरा तिवारी, डॉ. राधिका चौधरी, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. अंकिता जैस्मिन लाल, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. शिल्पा मिश्रा, डॉ. अमिताभ गौतम, डॉ. प्रियंका अग्रवाल मौजूद रहीं।