{"_id":"595bea224f1c1b38398b4769","slug":"death-sentence-of-life-imprisoned-for-life-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उरई जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वृद्ध कैदी की महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जालौन जिले के कालपी निवासी ध्यानी (100) पिछले तीन साल से उरई की जेल में निरुद्ध था। वह 1986 में उरई में हुए हत्याकांड का आरोपी थी। इस मामले में उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन, तीन साल पहले हाईकोर्ट से सजा मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया था। वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वृद्धावस्था की वजह से उसे सांस की बीमारी हो गई थी और अन्य बीमारियां भी घेरे हुईं थीं। दो दिन पहले उसकी उरई जेल में हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार रात बारह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।