{"_id":"6849de34a8f6ba52c10afea7","slug":"deadly-attack-on-former-pradhan-by-ambush-condition-critical-jhansi-news-c-323-1-tod1001-100838-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पूर्व प्रधान पर घात लगाकर जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पूर्व प्रधान पर घात लगाकर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
- पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आठ पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी अहीरान निवासी पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह यादव पर बुधवार को उस समय घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया गया। जब वह अपनी बाइक से टहरौली तहसील के लिए घर से निकला था।
पीड़ित के पिता रघुवीर यादव द्वारा बताया गया कि मेरा पुत्र छत्रपाल सिंह घर से तहसील टहरौली के लिए बाइक से निकला था, जैसे ही वह ग्राम सुजवा में सरकारी स्कूल के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बैठे प्रकाश यादव, इंदल, बंटी, अखंड, साहब सिंह, भारत सिंह, जगदीश, कोमल निवासीगण ग्राम सेमरी अहीरान ने कुल्हाड़ी एवं लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मेरा पुत्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर गांव में पहुंचे, जहां जाकर फायरिंग करने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल छत्रपाल को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मौके पर उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्या, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर श्वेता तिवारी एवं लहचूरा, गुरसरांय, टहरौली और मऊरानीपुर सर्किल की पुलिस गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने पीड़ित के पिता रघुवीर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं। उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्या द्वारा बताया गया कि घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।