{"_id":"5f592be98ebc3e6a0a7c6073","slug":"dead-ditch-in-road-walk-carefull-reporters-news-jhs175878567","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहों पर मौत के गड्ढे, जरा संभलकर चलें, जिम्मेदार हैं बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहों पर मौत के गड्ढे, जरा संभलकर चलें, जिम्मेदार हैं बेपरवाह
विज्ञापन
दतिया गेट से फिल्टर रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में है।
झांसी। नगर निगम हर साल सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन फिर भी गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही है। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर चलने वाले घालमेल का आलम यह होता है कि पहली बारिश ही सड़कों में छेद कर देती है। जिसके चलते लोग हादसों के शिकार होते हैं। एक बार सड़क बनने के बाद खराब होने पर जिम्मेदार न तो सुनते हैं और न ही कोई खैर खबर ली जाती है। लोग गिरते रहें, टूटते रहें, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। अमर उजाला की टीम ने महानगर की प्रमुख सड़कों की पड़ताल की, तो गड्ढे नगर निगम की कारगुजारी की पोल खोलते नजर आए।
तस्वीर एक- दतिया गेट
महानगर के ऐतिहासिक दतिया गेट पर ही एक बड़ा गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। आए दिन लोग हादसों का शिकार होते हैं। यहीं पास में पुलिया टूटी पड़ी है। कई बार लोग नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
तस्वीर दो- फिल्टर रोड
महानगर के फिल्टर रोड का हाल भी बेहाल है। यहां तो कई जगहों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनसे निकलने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार बाइक फिसलने से लोग चुटहिल हो चुके हैं। गड्ढों में जलभराव होने से गहराई नहीं पता लगती और संतुलन बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
तस्वीर तीन- मंडी रोड
मंडी रोड पर बकरा मंडी स्थित अजय एन्क्लेव के पास ही नाले की पुलिया टूटी पड़ी है। बताया जाता है कि यहां नगर निगम ने नालों की सफाई कराई थी। जिसके चलते पुलिया तोड़ी गई। अब दोबारा बनाई गई। जिसके चलते गड्ढे हो गए हैं। लोगों को दिक्कत होती है।
लोग कहते हैं
महानगर में गड्ढे का आलम बहुत परेशान करने वाला है। दतिया गेट पर गड्ढे से लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं।-डॉ. रामकिशोर साहू
गड्ढों को सही कराने के लिए कई बार नगर निगम को कह चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। -अनीस सक्सेना
फिल्टर रोड से गुजरना तो हादसे को न्यौता देने जैसा है। नगर निगम को सड़क का निर्माण कराना चाहिए।- अंशुल साहू
दतिया गेट पर गड्ढे के चलते लोग आए दिन हादसों के शिकार होते हैं। जिम्मेदार कोई ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।- दानिश मलिक
बकरा मंडी के पास भी नाले की पुलिया को तोड़कर बनाना भूल गए। अब यहां गड्ढा हो चुका है।- हंसराज प्रजापति
महानगर में जगह-जगह गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। इनको दुरुस्त कराना चाहिए।- कयूम