{"_id":"670d796a47a0f9680606ef94","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-two-days-found-in-sajnam-river-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-122463-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो दिन से लापता युवक का शव सजनाम नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो दिन से लापता युवक का शव सजनाम नदी में मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बार/ललितपुर। दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव नदी में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने मौत के कारण पर अभी कुछ कहने से इन्कार कर दिया।
थाना बार अंतर्गत ग्राम मर्रोली के निकट सजनाम नदी में सोमवार दोपहर रमेश (36) का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त रमेश निवासी ग्राम मर्रौली के रूप में हुई और परिजन को इसकी सूचना दी। मृतक के भाई दयाराम ने बताया कि उसका भाई रमेश दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के बाद घर आया था। इसके बाद वह घर से निकल गया था। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
सोमवार को वे लोग रमेश के लापता होने की सूचना देने पुलिस के पास जा रहे थे। तभी उन्हें रमेश का शव नदी में उतराने की सूचना मिली। वे लोग नदी पर पहुंचे। यहां शव की शिनाख्त की। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। थाना प्रभारी बार राजा दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल जांच की जा रही है।ा