फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of retired colonel found in farm house

Jhansi News: फार्म हाउस में मिला सेवानिवृत्त कर्नल का शव

Sun, 18 Aug 2024 04:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of retired colonel found in farm house
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। चिरगांव के गुलारा गांव स्थित फार्म हाउस से सेवानिवृत्त कर्नल का शव बरामद हुआ है। शुक्रवार दोपहर फार्म हाउस पर डिलिवरी मैन के पहुंचने पर उनकी मौत का पता चला। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


मूल रूप से गाजीपुर के नोनहरा थाना के खालिसपुर गांव निवासी सीके सिंह (62) पुत्र प्रताप नारायण सिंह अंबाला कैंट से कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद चिरगांव के गुलारा में फार्म हाउस बनाकर रहने लगे थे। परिजनों के मुताबिक वह यहां अकेले ही रहते थे। पास में ही एक ढाबे में वह खाना खाते थे। शुक्रवार को उनके पास कोरियर आया। डिलिवरी मैन के कॉल करने पर उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह अंदर पहुंचा। वहां उसे बाथरूम के गेट के पास उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर चिरगांव पुलिस व परिजनों के साथ उनके छोटे भाई कर्नल एसके सिंह भी पहुंच गए। कोतवाल तुलसीराम पांडेय के मुताबिक तफ्तीश में सामने आया कि वह बीपी एवं शुगर से गंभीर रूप से पीड़ित थे। हार्टअटैक से उनकी मौत हुई है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार में पत्नी प्रमिला समेत पुत्र अथर्व है, जबकि बड़ी बेटी श्रीधा की शादी हो चुकी। पत्नी एवं पुत्र दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed