{"_id":"6442db7e330d9beedd08dc04","slug":"dead-body-of-missing-villager-found-hanging-on-tree-jhansi-news-c-11-1-79776-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गायब ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गायब ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला
Sat, 22 Apr 2023 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
पाली/ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के गांव कुलुआ निवासी प्रतिपाल सिंह उर्फ चाली राजा (55) पुत्र भवानी सिंह बृहस्पतिवार दोपहर ललितपुर स्थित किराये के मकान पर जाने के लिए निकला था। लेकिन रातभर वह घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव संदिग्ध अवस्था में गांव बंगरिया में एक खेत में महुआ के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने एक मुकदमा में राजीनामा नहीं करने पर विपक्षियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
नाराहट क्षेत्र के ग्राम कुलुआ, हाल शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी प्रतिपाल सिंह उर्फ चाली राजा बृहस्पतिवार को सुबह गांव में खेत पर मूंग की फसल देखने के लिए गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी बड़े बेटे लवराजा से फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि वह ललितपुर आ रहा है। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बताने लगा।
इस पर परिजनों ने गांव में अन्य लोगों व रिश्तेदारी में भी फोन लगाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्राम बंगरिया में किशन कुशवाहा के खेत में उसका शव महुआ के पेड़ पर तौलिया के सहारे लटका हुआ मिला। महुआ बीनने पहुंचे ग्रामीण ने शव देखकर उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के बेटे लव राजा उर्फ रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे दीपक राजा ने करीब डेढ़ वर्ष पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उसने फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप लगाया कि तीनों आरोपी उसके पिता से रंजिश रखने लगे थे और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। गांव में पिता से विपक्षियों समेत छह से सात लोगों ने विवाद किया था और राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे थे।
उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है।
-- -- -- -- -- --
एक दिन पहले ही तलाश में आई थी गुजरात पुलिस
नाराहट थाना के ग्राम कुलुआ निवासी चाली राजा के खिलाफ गुजरात में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है। जिसके चलते एक दिन पहले बृहस्पतिवार को गुजरात पुलिस भी चाली राजा की तलाश में ललितपुर आई थी।