{"_id":"651874a95ef46ccb790803b4","slug":"dead-body-of-loading-driver-found-near-the-highway-accused-of-murder-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-181747-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे के पास मिली लोडिंग चालक की लाश, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे के पास मिली लोडिंग चालक की लाश, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव थाना इलाके में हाईवे के पास एक लोडिंग चालक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक महिला पर शक जताया। फिलहाल, चिरगांव थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
चिरगांव के अवंतीबाई नगर निवासी अफसर अली (40) लोडिंग गाड़ी चलाता था। शुक्रवार को वह गाड़ी चलाने के लिए नहीं गया था। शाम तकरीबन छह बजे वह पैदल ही घर से निकला था। इसके डेढ़ घंटे बाद उसकी पत्नी अफसाना ने फोन लगाया तो उसने 15 मिनट में घर आने की बात कही। लेकिन, वह घर वापस नहीं लौटा। रात तकरीबन नौ बजे अफसर अली ने अपनी पत्नी अफसाना को फोन किया और कहा कि पड़ोसी महिला ने मेरे साथ बहुत गलत किया है। सुबह तक सारे सबूत मिल जाएंगे। इसके बाद अफसर अली का नंबर बंद हो गया। रात को अफसर अली के घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह पुलिस को चिरगांव हाइवे के पास अफसर अली की लाश मिली। तब पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। मृतक के चाचा मेहंदी अली का कहना है कि उन्हें आशंका है कि उसी महिला ने अफसर अली को बुलाकर हत्या कराई है। उसका मोबाइल भी नहीं मिला है।
इस मामले में चिरगांव थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रथम दृष्टया अफसर अली की मौत दुर्घटना में हुई है। परिजनों ने एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक के 15 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।