फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of eighth class student found on railway track

Jhansi News: रेल पटरी पर आठवीं के छात्र का मिला शव

Wed, 27 Nov 2024 03:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of eighth class student found on railway track

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एल्पाइन स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाले छात्र की शनिवार शाम हॉस्टल से करीब 50 मीटर दूर रेल पटरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई। छात्र रेल पटरी तक कैसे पहुंचा, कई घंटे की छानबीन के बाद भी यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों समेत लोगों से पूछताछ कर रही है।हॉस्टल वार्डेन भी छात्र के वहां पहुंचने के बारे में कुछ नहीं बता सके। उधर, देर-शाम छात्र की मौत की खबर मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल जा पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। लहचूरा थाने के धवाकर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह का इकलौता बेटा अनुभव (14) ग्वालियर रोड स्थित एल्पाइन विद्यालय में आठवीं का छात्र था। करीब तीन साल से विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी स्कूल से लौटकर हॉस्टल आ गया था। शाम चार बजे उसका शव हॉस्टल से करीब 50 मीटर दूर रेल पटरी पर पड़ा मिला। सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में चोट के निशान थे। आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाल शैलेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।परिजनों के मुताबिक, अनुभव ने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों समेत हॉस्टल वार्डेन एवं अन्य लोगों से पूछताछ की। कोई उसके रेलवे लाइन तक जाने की बात नहीं बता सका। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed