फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body found landing in pond Law student was missing 18 hours

तालाब में उतराती मिली लाश: 18 घंटे से लापता था लॉ स्टूडेंट, बुलेट और मोबाइल मिलने पर की गई तलाश, जांच जारी

Thu, 25 May 2023 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 25 May 2023 07:09 PM IST
सार

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार रात को तालाब किनारे उसकी बुलेट, मोबाइल और चप्पल मिली थी। बृहस्पतिवार सुबह जब तालाब में तलाशा गया तब लाश मिल गई।

विज्ञापन
Dead body found landing in pond Law student was missing 18 hours
लापता लॉ स्टूडेंट की तालाब में उतराती मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में सिपरी बाजार के भोजला गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक लॉ स्टूडेंट की लाश तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। वह करीब 18 घंटे से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार रात को तालाब किनारे उसकी बुलेट, मोबाइल और चप्पल मिली थी। बृहस्पतिवार सुबह जब तालाब में तलाशा गया तब लाश मिल गई। परिवार के लोग मौत के पीछे बड़ी साजिश बता रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक नीलू यादव (30) पुत्र आनंद उर्फ अम्मू यादव भोजला गांव का रहने वाला था। बुधवार सुबह नीलू झांसी के लिए निकला था। दोपहर करीब दो बजे फोन लगाया तो नंबर बंद था। इसके बाद उसकी तलाश की। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो कोई पता नहीं चल पाया। रात करीब 10 बजे नीलू की बाइक तलाब किनारे खड़ी होने की सूचना मिली। बाइक और तोलिया में लपेटकर मोबाइल रखा हुआ था। उससे 100 मीटर दूर तालाब किनारे नीलू की चप्पल मिली। पुलिस को बुलाया गया। आज सुबह तालाब में तलाश किया तो नीलू की लाश मिली। चचेरे भाई बलराम यादव ने बताया कि नीलू यादव लॉ की पढ़ाई के साथ पिता के साथ व्यापार में हाथ बटाता था। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। अभी डेढ़ माह की एक बेटी है। दो दिन पहले ही उसकी शादी की सालगिरह थी। वो पत्नी व परिवार के साथ सेलिब्रेट करने के लिए ओरछा गया था। 

विज्ञापन


पैसे के लेनदेन की बात सामने आई

सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया नीलू द्वारा तालाब में कूदकर सुसाइड करने का मामला लग रहा है। उसका पैसों को लेकर लेनदेन चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed