फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body found in canal of elderly missing for six days

छह दिन से गायब बुजुर्ग की नहर में मिली लाश

Tue, 04 Jan 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in canal of elderly missing for six days
झांसी। प्रेमनगर के लोको शेड के पास नहर में एक बुजुर्ग की लाश बरामद हुई। वह करीब छह दिन पहले घर से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक इमामबाड़ा निवासी सुरेश कुमार (60) पुत्र बाबूलाल परिवार के साथ रहता था। उसके परिजनों का कहना है सुरेश शराब पीने का आदी था। 27 दिसंबर की रात उसने परिवार के लोगों के संग खाना खाया। बाहर घूमकर आने की बात कहकर वह घर से निकल गया। इसके बाद वह सुबह तक लौटकर नहीं आया। घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार दोपहर उसका शव लोको शेड के पास स्थित नहर में उतराता हुआ मिला। शव देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान जेब से आधार कार्ड मिला। इसकी मदद से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक परिजनों ने सुरेश को शराब पीने का आदी बताया है। इतने दिनों से वह घर क्यूं नहीं लौटा इस बारे में अभी मालूम नहीं चला है। शव करीब पांच-छह दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की सटीक वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed