{"_id":"6064d0308ebc3ec5446dcb16","slug":"ddc-election-sp-declare-four-candidates-jhansi-news-jhs192125512","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावः सपा ने चार प्रत्याशियों के तय किए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावः सपा ने चार प्रत्याशियों के तय किए नाम
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत की चार सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। चारों सीटों पर पार्टी ने पुराने समाजवादियों को प्रत्याशी बनाया है। दो दिन के भीतर सपा सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।
जिला पंचायत के पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। जिला पंचायत के 24 सदस्यों में से सपा 16 अपने बनाने में कामयाब हुई थी। जबकि, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खाते में चार-चार सीटें गईं थी। सदन में पूर्ण बहुमत होने के चलते सपा आसानी से अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कामयाब हो गई थी। हालांकि, पिछले चुनाव और इस बार होने वाले चुनावों में परिस्थितियां एकदम अलग हैं। तब प्रदेश की सत्ता की बागडोर समाजवादी के हाथों में थीं, जबकि इस चुनाव में सूबे की सत्ता पर भाजपा काबिज है। बावजूद, सपा पिछले चुनाव की जीत को इस बार भी दोहराने की तैयारी कर रही है। अन्य दलों से आगे निकलते हुए सपा ने चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक चार (सेमरी) से पूर्व ग्राम प्रधान शिवदयाल यादव, वार्ड 13 (सकरार) से लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास की पत्नी सविता, वार्ड 14 (बंगराधवा) से लोहिया वाहिनी कटेरा के नगर अध्यक्ष कमल गौतम की पत्नी आशा तथा वार्ड नंबर 17 (स्वावरी) से मऊरानीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य की पत्नी मीरा को उम्मीदवार बनाया है। सपा के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि दो दिन के भीतर अन्य बीस सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए जाएंगे।