फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughters should break their silence and speak their mind without hesitation: SSP

बेटियों को चुप्पी तोड़ बिना झिझक के कहनी चाहिए अपनी बात : एसएसपी

Thu, 29 May 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Daughters should break their silence and speak their mind without hesitation: SSP

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत बुधवार को महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने छात्राओं को अपने ऊपर यकीन करते हुए आगे बढ़ने की बात कही।

कहा, बेटियों को चुप्पी तोड़कर बिना झिझक के अपनी बात कहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यही वह रास्ता है, जिसके जरिये उनको अपने मंजिल तक पहुंचने में मदद मिलेगी। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने मौजूदा दौर को साइबर अपराध के लिहाज से चुनौतीपूर्ण बताया। कहा, इससे निपटने के लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। जागरुकता ही ऐसे अपराध से बचने का सर्वोत्तम उपाय है। एसएसपी ने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे जालसाज आसानी से निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा साइबर ठगी का शिकार होने के बाद भी परेशान होने के बजाय अगले 72 घंटों का समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में उनके पैसों के वापस मिलने की गुजांइश अधिक होती है। उन्होंने इसे गोल्डन ऑवर बताया। इसके पहले एसएसपी का पैरा मेडिकल कॉलेज के निदेशक अंशुल जैन ने स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित साइबर टीम के सदस्य निरीक्षक सीडी यादव, उपनिरीक्षक अजीत शर्मा ने साइबर फ्राड से बचने के तमाम तरीकों के बारे में बताया। आखिरी सत्र में सवाल-जवाब का कार्यक्रम आयोजित हुआ। नर्सिंग की छात्रा ताहिरा, भारती, शालिनी गौतम, जागृति, सीमा आर्य, सौम्या प्रजापति समेत अन्य छात्राओं ने साइबर ठगी से बचाव को लेकर कई सवाल पूछे। एसएसपी ने इनका जवाब दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed