फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   daughter harrasment

बेटियों ने तोड़ी झिझक, अब सह नहीं रहीं, उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर बोल रहीं

Tue, 10 Nov 2020 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
daughter harrasment
झांसी। बेटियों ने झिझक तोड़ दी है। उत्पीड़न को वे अब चुपचाप सहन नहीं कर रही हैं और छेड़खानी, दुष्कर्म जैसी घटनाओं के खिलाफ खुलकर बोलने लगी हैं। परिवार के लोगों को बता रही हैं और आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस का भी दरवाजा खटखटा रही हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सोमवार को एक ही दिन में दो बेटियों ने एफआईआर दर्ज कराई। एक बेटी ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया, तो दूसरी ने निजी कंपनी के अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपियों को उनके सही ठिकाने पर पहुंचाने के लिए बेटी कमर कसकर खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

शोहदे ने छात्रा का घर से निकलना किया दूभर
झांसी। थाना प्रेमनगर की एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि गढ़िया कला निवासी फरदीन (20) पुत्र कासिम खान पिछले काफी समय से उसका पीछा कर रहा है। मौका मिलते ही उसके साथ छेड़खानी करता है। अश्लील फब्तियां कसता है। घर से निकलते ही अपने दोस्तों संग वह उसके पीछे लग जाता है। इस वजह से उसका पढ़ने के लिए निकलना भी मुहाल हो गया। उसकी हरकतें काफी बढ़ती जा रही हैं। फरदीन अकसर रास्ता रोककर खड़ा हो जाता है। काफी समझाने के बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। धमकियां भी देनी शुरू कर दीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर अफसर ने सहकर्मी से किया दुष्कर्म
झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जिस निजी कंपनी में काम करती थी उसमें गौरव त्रिपाठी पुत्र शिवप्रसाद निवासी रसूलाबाद, कानपुर जनरल मैनेजर के पद पर काम करता था। करीब चार वर्ष पूर्व दोनों कंपनी के काम से बाहर गए थे। पीड़िता के मुताबिक उसी दौरान गौरव ने इमोशनल ब्लैकमेलिंग करते हुए उसकी सहानुभूति हासिल कर ली। कुछ दिनों बाद वह दोनों कंपनी के काम से नई दिल्ली गए हुए थे। पीड़िता के मुताबिक उसी दौरान गौरव ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर विरोध किया तो गौरव ने उसके साथ शादी का भरोसा दिया। इसके बाद अकसर गौरव मनमानी करने लगा। वह गर्भवती हो गई। गौरव ने जबर्दस्ती गर्भपात करा दिया। विवाह के लिए दबाव बनाने पर आरोपी धमकाने लगा। एसएसपी के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed