फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughter burnt with hot tongs, accused father arrested

Jhansi News: बेटी को गर्म चिमटे से दागा, आरोपी पिता गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Daughter burnt with hot tongs, accused father arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महरौनी-सौजना। सौजना थाने के बारौन में पिता ने मामूली बात पर बेटी को गर्म चिमटे से शरीर के कई भागों में दाग दिया, जिससे उसे छाले पड़ गए। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम बारौन निवासी रामस्वरूप की 11 वर्षीय बेटी शनिवार को हम उम्र बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान घर के पास में स्थित खेत में पोई की भाजी भरी बोरियों को बकरियों ने गिरा दिया। रामस्वरूप वहां पहुंचा और उसने बोरियां जमीन पर पड़ी देख बच्चों को पीट दिया। आसपास के दो बच्चे तो भाग गए और उसकी बेटी घर आ गई। रामस्वरूप घर आया और चूल्हे के पास पड़े गर्म चिमटे से अपनी बेटी के हाथ, पैर और हथेली को दाग दिया। बेटी चीखने लगी।
विज्ञापन

उसकी आवाज सुन बाबा ललंजू अहिरवार ने बिटिया को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी डंडों से पीट दिया, जिससे वह गिर गए। मौका पाकर आरोपी भागकर खेत में छिप गया। सोमवार को बाबा ललंजू की तहरीर पर पुलिस ने बालिका को अस्पताल भेजा और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पारुल सिंह चंदेल ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed